सराईकेला, फरवरी 6 -- तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग हुए घायल सरायकेला,संवाददाता। तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल सरायकेला में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 6 बजे पांडराशाली ओपी अंतर्गत चिरु के समीप एक बाइक में सवार तीन युवक परीक्षा देकर लौट रहे थे। उन्होंने बांकसाई निवासी गोकुल हरिजन की स्कूटी में ठोकर मार दी। जिससे स्कूटी सवार गोकुल व उनकी भतीजी सलोनी हरिजन गिर गए। जिससे सलोनी का पैर टूट गया। वहीं गोकुल के हाथ, पैर में गंभीर चोट आई। सलोनी महिला कॉलेज चाईबासा में पढ़ाई करती है। इंटर का परीक्षा केंद्र टाटा कॉलेज में था। बुधवार को अर्थशास्त्र की परीक्षा देकर शाम 5.20 बजे चाईबासा से सरायकेला होते हुए बांकसाई गांव लौटना था। वे चिरु गांव के समीप दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुर्...