गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम जिले में बीते 24 घंटों के भीतर जिले के मानेसर, खेड़की दौला और सोहना क्षेत्र में तीन सड़क हादसे सामने आए हैं। इनमें एक हलवाई की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर में हलवाई हुआ घायल, पंजा काटना पड़ाहादसे का विवरण मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दयालपुर गांव का रहने वाला बलवीरमानेसर में किराए पर रहकर ठेके पर हलवाई का काम करता था। 28 जून की रात बलवीर पैदल ही मानेसर स्थित अपने कमरे पर लौट रहा था। मानेसर घाटी में शनि मंदिर के नजदीक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल बलवीर को नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दोस्तों का दुर्घटना राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के निवासी ...