औरंगाबाद, मार्च 19 -- जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक ग्रामीण चिकित्सक सहित तीन लोग घायल हो गए। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा पेट्रोल पंप के समीप नीलगाय के सामने आ जाने और छलांग लगा देने से एक बाइक सवार मजदूर घायल हो गया। घायल की पहचान ढिबरा थाना क्षेत्र के चिलियावा गांव निवासी स्व. जगन्नाथ चौहान के पुत्र दीनानाथ चौहान के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह औरंगाबाद से मजदूरी कर घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी घटना कर्मा रोड स्थित पकहा गांव के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार ग्रामीण चिकित्सक संजय शर्मा घायल हो गए। वे वर्तमान गांव निवासी स्वर्गीय रामचंद्र शर्मा के पुत्र हैं और बतवां गांव ...