सीवान, मार्च 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद की मुख्य पार्षद के कार्यालय कक्ष में सशक्त स्थायी समिति की बजट बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में नप की मुख्य पार्षद सेम्पी देवी ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए अनुमानित तीन अरब 58 करोड़ 65 लाख 13 हजार 221 रुपये का बजट पेश किया। इसमें कुल प्राप्ति राशि 4 अरब 21 करोड़ 77 लाख 20 हजार 199 रुपये का प्रावधान रखा गया है। वहीं, प्रारंभिक राशि 79 करोड़ 75 लाख 25 हजार 42 रुपये की है। इस वित्तीय वर्ष का बजट 85 करोड़ रुपये 12 लाख 32 हजार 20 रुपये लाभ का है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 300 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। उस हिसाब से इस वित्तीय वर्ष में करीब 58 करोड़ से अधिक का बजट पेश किया गया है। बहरहाल, बजट सत्र के दौरान बजट से जुड़े सभी विषयों पर सदस्यों के बीच आपसी चर्चा-परिचर्चा हुई। ...