कुशीनगर, जनवरी 30 -- कुशीनगर। देवरहा बाबा की धरती देवरिया से भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को फोरलेन से जोड़ा जाएगा। इस पर दो अरब बानबे करोड़ छह लाख छाछठ हजार रुपये खर्च होंगे। इस प्रस्ताव पर मंत्री परिषद ने अपना अनुमोदन दे दिया है। देवरिया में देवरिया-कसया मार्ग (राज्य मार्ग-79) के चैनेज 1.600 से चैनेज 33.100 तक, जिसकी लंबाई 31.500 किलोमीटर है, इसे फोरलेन बनाया जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही पांच वर्षीय अनुरक्षण सहित व्यय वित्त समिति की तरफ से अनुमोदन लागत 29206.66 लाख (दो अरब बानबे करोड़ छह लाख छाछठ हजार रुपये के व्यय के प्रस्ताव पर मंत्री परिषद की तरफ से अनुमोदन प्रदान किया गया है। बताया गया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हो जाने से देश-प्रद...