फिरोजाबाद, दिसम्बर 25 -- थाना मटसेना पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। थानाध्यक्ष मटसेना विमलेश कुमार त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनको टाटा शोरूम के पास ग्राम रसीदपुर कनैटा से गिरफ्तार किया था। पकड़े अभियुक्तों के नाम पुनीत पुत्र जयप्रकाश मिश्रा निवासी शास्त्रीपुरम गायत्री मोड थाना सिकन्दरा, अनस पुत्र कदिर खान तथा रज्जा पुत्र वकील अहमद निवासी जीवनी मंडी बेला गंज थाना छत्ता जनपद आगरा बताए हैं। पुलिस ने उनके पास से 10 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उनके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...