मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- बंदरा। केवटसा, रतवारा एवं महेशपुर गांव में रविवार को पुलिस ने तीन अभियुक्तों के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया। थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि केवटसा निवासी मनोज मल्लिक, रतवारा निवासी लुटकन सहनी और महेशपुर निवासी लक्ष्मण चौधरी के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी है। सभी फरार चल रहे हैं। निर्धारित समय के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर दारोगा राजीव कुमार, चित्तरंजन प्रसाद के अलावा पुलिस बल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.