तीन अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया
मोतिहारी, अप्रैल 23 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि पुलिस ने बुधवार को पोस्को एक्ट के दो और एक अन्य मामले के फरार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हरसिद्धि थाना कांड संख्या 270/24 के अभियुक्त तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बहुरूपिया गांव निवासी सोनू कुमार तथा 718/25 के अभियुक्त जगापाकड़ गांव निवासी नागेंद्र कुमार दोनों पोस्को एक्ट के अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया गया। वहीं एक अन्य कांड के अभियुक्त सोनु कुमार के घर इश्तेहार चिपकाते हुए चेतावनी दी गई कि समय सीमा के अंदर आत्मसमर्पण कर दे अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- फरार अभियुक्तों के घर और पंचायत भवन में पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.