मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर। बीते सोमवार को दिल्ली के सफदरगंज स्टेशन से खुली श्री रामायण सर्किट दर्शन ट्रेन तीन अप्रैल को सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर आएगी। यहां 20 मिनट के ठहराव के बाद बनारस के लिए प्रस्थान करेगी। इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया है कि ट्रेन दो अप्रैल को अयोध्या धाम से सीतामढ़ी आएगी। वहां से पुनौरा धाम और जनकपुर धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जाएगा। वहां से तीन अप्रैल की रात में मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह यात्रा आईआरसीटीसी करा रही है। 15 अप्रैल को ट्रेन दिल्ली के सफदरगंज वापस पहुंचेगी। इसमें दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों के 600 से अधिक श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। 14 बोगियों की यह ट्रेन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...