दुमका, मार्च 21 -- दुमका। रानेश्वर थाना अन्तर्गत रंगालिया गांव के एक घर के गौशाला में बंधे चार बैलों की चोरी कर भाग रहे तीन अपराधियों को रानेश्वर थाना की पुलिस ने मसानजोर ओपी थाना की पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी के सभी चारों बैल को भी बरामद कर लिया है। चोरी की यह घटना 19 मार्च की देर रात की है। मवेशियों के मालिक श्यामसुंदर देहरी ने रात में ही मवेशियों के चोरी होने की सूचना मसलिया थाना की पुलिस को दी। रानेश्वर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में चेकिंग लगाने के साथ-साथ मसानजोर ओपी थाना की पुलिस को भी सूचित किया। चेकिंग के दौरान मसानजोर ओपी थाना की पुलिस ने बागनल के पास वाहन पकड़ लिया और जांच की तो पिकअप वैन में चार बैल लदा हुआ था। मनासजोर पुलिस की ओर से सत्यापन किया गया तो पता चला कि रान...