कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर, संवाददाता। शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन अपराधियों को जिलाबदर किया। इस दौरान आरोपित जिला की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अगर वह निर्धारित समय के अंदर जिले में प्रवेश करते हैं तो उन पर विधिक कार्रवाई होगी। पुलिस ने बताया कि काकादेव पुलिस ने आरोपित सुभाष शुक्ला, बिठूर पुलिस ने मिथुन, रावतपुर पुलिस ने विनय ठाकुर उर्फ विनय दीप सिंह को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...