दरभंगा, मई 29 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर थाने के चांडी में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया। इधर, दरभंगा जंक्शन से दो शव बरामद किये गये। बताया जाता है कि एक शव प्लेटफॉर्म एक पर मिला। उसकी उम्र करीब 70 वर्ष थी। रेलवे पुलिस शव को उठाकर ले जाने की तैयारी में थी इसी बीच प्लेटफॉर्म दो पर दूसरे शव के होने की भी सूचना मिली। पुलिस ने दोनों शवों की पहचान के लिए फोटो साझा किये, पर पहचान नहीं की जा सकी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...