बांदा, जुलाई 31 -- बांदा। संवाददाता। जनपद में किशोर और किशोरियों को डिप्थीरिया (गलघोंटू) जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए आगामी 3 से 7 अगस्त के बीच स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विजेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान में उन बच्चों को स्कूलवार टीका (टीडी/डीपीटी) लगाया जाएगा, जो पूर्व में अप्रैल 2026 में चले अभियान के दौरान किसी कारणवश छूट गए थे। यह अभियान 3 से 7 अगस्त के बीच बुधवार और शनिवार को छोड़कर संचालित होगा। यह भी पढ़ें- स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य पर अभियान अगस्त से स्कूल स्तर पर टीकाकरण सत्र 03, 04, 06 और 07 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों का ट...