मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपु, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक ओल्ड कोर्स सत्र 2021-24 और सत्र 2022-25 का परीक्षा फॉर्म 3 से 10 अक्तूबर तक भरा जाएगा। फॉर्म वही छात्र भर सकते हैं, जो पार्ट वन और पार्ट टू में पास हैं।परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार ने परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बुधवार को जारी कर दी। उन्होंने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि 12 अक्तूबर तक छात्रों के परीक्षा फार्म यूएमआईएस पोर्टल पर अपलोड कर दें। 13 अक्तूबर तक परीक्षा शुल्क भी प्राचार्य जमा कर दें। परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही छात्रों का परीक्षा फॉर्म जारी किया जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख पहले भी जारी की गई थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था।उधर, बीआरएबीयू में पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। परीक्षा में 8300 छात्...