बरेली, जनवरी 9 -- मीरगंज। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने तीन अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक कार, 640 ग्राम स्मैक, स्मैक बनाने में प्रयुक्त केमिकल और नकदी बरामद की गई। एएनटीएफ ने मीरगंज पुलिस के साथ मंगलवार रात हाईवे पर हुरहुरी मोड़ पर घेराबंदी कर बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बहोरपुर निवासी ओमेंद्र, बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाने के गांव औंध के मनोज और बिशारतगंज थाने के गांव साहासा के शाकिर को गिरफ्तार किया है। तस्करों की कार से 52.5 किलोग्राम एसीटिक एनहाइड्राइड, 640 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल और एक लाख 30 हजार 520 रुपये बरामद हुए। बरामद केमिकल और स्मैक की कीमत करीब 1.43 करोड़ रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार सीज कर दी है। पूछताछ में तस्करों ने बताय...