सिमडेगा, अप्रैल 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित मवेशी के तीन तस्करों को गिरफ्तार करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजु उरांव ने प्रेसवार्ता में बताया कि बालिसयुस तिग्गा, ईश्वर गयार और अशोक किंडो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि नबी नामक व्यक्ति जो कि गुमला का रहने वाला है वे लोग उसे प्रतिबंधित मवेशी देते है। उसके एवज में उन्हें 13 सौ रुपए मिलता है। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने छह प्रतिबंधित मवेशियों सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- छह प्रतिबंधित मवेशियों सहित तीन तस्कर गिरफ्तार -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.