कोडरमा, फरवरी 28 -- एंकर: तीनों निकायों की होशियार जनता ने खामोशी से चुना अपना अध्यक्ष फोटो। तीनों अध्यक्ष का फोटो है। चुनाव परिणाम स्थानीय मुद्दों की प्राथमिकता को दर्शाता है, जनता हर बार और हर समय-अपने अनुभवों के आधार पर ही निर्णय लेती है इस बार मतदाताओं ने उम्मीदवारों की उपलब्धता, संवाद, व्यवहार और जवाबदेही जैसे पहलुओं को अधिक महत्व दिया ओमप्रकाश कोडरमा। विगत कई साल से अपने जिले के तीनों नगर निकायों में बदहाली चरम पर थी। नगर निकाय भंग होने के बाद हर योजनाएं हवा-हवाई रही। मगर यहां के लोगों के मन में दर्जनों सवाल थे, जो जमीन पर ही थे। मसलन सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण जैसी दुर्गति को झेल रही यहां की जनता नगर परिषद के अधिकारियों से पनाह मांग रही थी। सभी के मन में एक ही बात घर कर गई थी कि जिले का तीनों नगर निकाय के...