आगरा, नवम्बर 15 -- धान, मक्का, बाजरा खरीद केंद्रों पर पर किसानों के लिए पारदर्शी व्यवस्था रखने के लिए डीएम प्रणय सिंह ने शनिवार को अधिकारियों की टीम भेजकर औचक निरीक्षण कराए। इस दौरान तीनों तहसील क्षेत्रों के खरीद केंद्रों पर अधिकारियों ने व्यवस्थाएं परखीं। इसकी रिपोर्ट जांच टीमें जल्द ही डीएम को सौंपेंगे। शनिवार को खरीद केंद्रों पर पहुंचे उप जिलाधिकारियों ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि, केन्द्रों पर बोरों की उपलब्धता रखी जाए। समस्त लेखा जोखा सही रखा जाए। क्रय केन्द्रों व भारतीय खाद्य निगम डिपो पर धान, बाजरा, तौल व धान बाजरा उतार के लिए लेबर, ठेकेदार या कर्मचारी किसी भी प्रकार की अवैध वसूली न कर पायें। भुगतान की दरों का क्रय केन्द्रों पर अवश्य प्रदर्शन किया जाये। जनपद से जो लक्ष्य मिला है उस लक्ष्य के सापेक्ष क्रय करें।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.