शामली, मार्च 23 -- शामली। जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने आमजन की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील ऊन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी एडीएम सत्येंद्र सिंह ने की। इस दौरान उनके समक्ष कुल 14 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं तहसील कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। यहां कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायत...