तीनों जिलों में 10,734 पशुपालकों ने 22,104 निराश्रित गोवंश संरक्षित
झांसी, मई 12 -- झांसी। झांसी मंडल में तीनों जिलों में 10 हजार से अधिक पशुपालकों ने 22 हजार से अधिक गौवंश को संरंक्षित कर लिया। सरकार प्रति गौवंश 1500 रुपए देती है। यह गौवंश संरंक्षण करने में मदद करती है। एक व्यक्ति अधिकतम 4 गौवंश को संरक्षित कर सकता है। निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के मकसद से शुरू की गई योगी सरकार की मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना झांसी मंडल में गोवंश संरक्षण में काफी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से झांसी मंडल के तीनों जिलों जालौन, ललितपुर और झांसी में 22,104 निराश्रित गोवंश पशुपालकों के सुपुर्द करके संरक्षित किये गए हैं। योजना के माध्यम से पशुपालकों को प्रति गोवंश 1500 रूपये प्रतिमाह का आर्थिक मदद प्रदान किया जाता है। योजना के अंतर्गत एक पशुपालक अधिकतम 4 गोवंश संरक्षित कर सकता है。 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.