गिरडीह, जून 6 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के तीनमहुआ में दो समुदायों के बीच हुई हालिया झड़प को लेकर क्षेत्र में तनाव और चर्चाओं का माहौल गर्म है। स्थानीय लोगों के एक वर्ग का मानना है कि इस विवाद की पृष्ठभूमि बकरीद के दौरान ही तैयार हो गई थी। आरोप है कि उस समय एक सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से प्रतिबंधित पशु का सिर मिलने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया और लीपापोती कर दी, जिससे लोगों के भीतर नाराजगी लगातार बढ़ती गई। यह भी पढ़ें- एकपक्षीय कार्रवाई से बहुसंख्यकों में असंतोषतनाव बढ़ रहा है ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिनसे बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने रामनवमी के दौरान पिंडरसोत में महावीर ध्वज जलाए जाने की घटना और र...