रुद्रपुर, फरवरी 19 -- तीनपानी डेम के पुनर्निर्माण के लिए बजट जारी होने पर फुलसुंगा वार्ड एक वार्डवासियों ने मेयर विकास शर्मा और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत किया। गुरुवार को आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष लगाव रुद्रपुर से है। यह डैम उनके अपने वार्ड में है। इसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष रूप से व्यक्तिगत तौर पर आग्रह किया था। इसे उन्होंने स्वीकार किया और इसके लिए बजट जारी हो गया है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। डैम के पुननिर्माण के तहत नए पुल का निर्माण होगा। साथ ही जल निकासी के लिए नए गेट बनाए जाएंगे। इससे पुल पर जल निकासी की क्षमता तीन गुना बढ़ जाएगी। साथ ही मार्ग भी साढ़े सात मीटर चौड़ा हो जाएगा। इससे जलभरा...