साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़रेलवे स्टेशन पर बुधवार को यात्रियों को यूटीएस ऑन मोबाइल एप के माध्यम से यात्रा टिकट लेने की जानकारी दी गई। यात्रियों को एप के इस्तेमाल, मोबाइल एप से टिकट लेकर इसका प्रैक्टिकल भी कराया गया। जागरुकता अभियान का संचालन मालदा के वाणिज्य निरीक्षक दिलीप मंडल व तीनपहाड़ के वाणिज्य पर्यवेक्षक रवींद्र चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया । दोनों रेल कर्मियों ने यात्रियों को बताया कि मोबाइल एप से टिकट लेने पर समय की बचत होती है। बेवजह लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ती और यात्रा के दौरान सुविधाजनक तरीके से प्लेटफॉर्म टिकट व जनरल टिकट लिया जा सकता है। रेल कर्मियों ने यात्रियों से आग्रह किया कि वे डिजिटल सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें, जिससे भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी और यात्रा व्यवस्था और सुचारु होगी।

हिंदी हिन्दु...