साहिबगंज, मार्च 21 -- तीनपहाड़। मालदा रेल मंडल के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार में जल जमाव से प्लेटफॉर्म पर जाने आने वाले यात्रियों और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात्रि हुई बारिश के कारण रेलवे परिसर के गोलंबर और मुख्य गेट के पास काफी पानी जम गया। जिस कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म और बुकिंग काउंटर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन हल्की बारिश में गोलंबर के आसपास टिकट काउंटर जाने और मुख्य गेट तक परिसर में जल जमाव हो जाता है लेकिन इस परेशानी का हमेशा के लिए समाधान नही हो रहा है जिससे यात्रियों को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...