साहिबगंज, अप्रैल 14 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर उचक्का व झपटमार गिरोह सक्रिय है । भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर ये लोग मोबाइल व अन्य कीमती सामान चुरा लेता है। लोगों के हाथों से मोबाइल झपट कर फरार हो जाता है। हाल के दिनों में कई यात्रियों के समान को उचक्के व झपटमार गिरोह उड़ा लिया है। स्थानीय लोगो का कहना हैं कि तीनपहाड़ स्टेशन पूरी तरह सीसी टीवी से लैस होने के बाद भी आखिर चोर उचक्के व झपटमार गिरोह की पहचान कर क्यों कार्रवाई नहीं की जाती है। उधर बीते 12 अप्रैल को उचक्के ने तीनपहाड़ स्टेशन से दुर्गापुर के लिए ट्रेन पकड़ने आई महिला अजंता दां के पर्स में रखे चार लाख के आभूषण सहित दो हजार रुपए नगद उड़ा लिये। रेल पुलिस जल्द ही मामले का उदभेदन कर लेने का दावा कर रही है। इससे पहले बीते 6 फरवरी 2026 को तीनपहाड़ हाथीगढ़ के शकील अंसारी की पत्नी के पर्स उच...