साहिबगंज, मार्च 16 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के पड़रिया बगान स्थित भागेश्वरी पेट्रोल पंप मालिक मनोज कुमार सिंह के बंद मकान में में बीते रविवार की रात लाखों की चोरी हुई। चोर घर के अलमारी को तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये नगद व करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार पेट्रोल पंप के मालिक मनोज कुमार सिंह अपने परिवार के साथ रांची में रहते हैं। गांव में ही उनका पेट्रोल पंप है। इसका संचालन व देखरेख उनका साला रणधीर सिंह करते हैं । वे उनके घर पर ही रहा करता है। बीते रविवार की शाम करीब 4:30 बजे वह बाइक से अपने पुत्र को छोड़ने कहलगांव गये थे। इसी का फायदा उठाकर चोर बंद मकान में की चहार दीवारी टपकर घर में प्रवेश कर मुख्य दरवाजा में लगे ताला को काटकर अंदर दाखिल हुआ। बेडरूम का भी ताला का काट कर कमरे में रखे दो अलमारी को तोड़ दिय...