कटिहार, फरवरी 28 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघरिया गांव में आवास निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे बीपीआरओ शांतनु कुमार ने विस्तृत सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से उन आवासों का निरीक्षण किया जो लंबे समय से अर्धनिर्मित पड़े हैं या जिनके लाभुक अंतिम किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं कर सके हैं। बीपीआरओ ने मौके पर पहुंचकर निर्माण की गुणवत्ता की जांच की तथा कार्य की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। उन्होंने लाभुकों से सीधे संवाद कर निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कई मामलों में अंतिम किस्त लेने के बाद भी निर्माण अधूरा पाए जाने पर उन्होंने संबंधित लाभुकों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी राशि का सदुपयोग कर...