उरई, जून 6 -- कोंच। संवाददाता कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर में आयोजित विधायक खेल महोत्सव प्रीमियर लीग का समापन 7 जून को होने जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। समापन समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।विधायक खेल महोत्सव के आयोजक भाजपा विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने बताया कि क्रिकेट प्रीमियर लीग की शुरुआत 20 मई को हुई थी। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लगभग दो सप्ताह तक चले इस खेल महोत्सव का फाइनल मुकाबला 7 जून को आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।विधायक यह भी पढ़ें- तीतरा खलीलपुर गांव में आज आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, क्...