जहानाबाद, अगस्त 26 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर और टेहटा बाजार में तीज को लेकर काफी चहल-पहल देखी गई। तीज व्रत को लेकर आज उपवास का दिन था। बुधवार को पारन को लेकर लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। व्रत के पूर्ण होने पर दूसरे दिन पारन या जल ग्रहण किया जाता है। व्रत तोड़ने के लिए परंपरागत कई चीज प्रयोग की जाती है। जिसमें जौ के सत्तू, गुड, खीरा, अनरसा, दही, लाल साग का उपयोग किया जाता है। इसकी खरीदारी के लिए लोग पहुंचे थे। जिससे फल, सब्जी, दम दही की दुकानों में भीड़ देखी गई। मिठाई के दुकानों में अनरसा की बिक्री हो रही थी। आमतौर पर इन दोनों सत्तू की बिक्री कम गई है लेकिन तीज के रीति रिवाज के कारण सत्तू की बिक्री जगह-जगह पर देखी गई। सत्तू में भी जौ का उपयोग अब काफी कम होता है। लेकिन पर्व त्यौहार पुराने रीति रिवाज को बचाए हुए हैं। इस संबंध में...