नई दिल्ली, अगस्त 14 -- तीज का त्योहार हो और घर में पकवानों की खुशबू ना फैले, ऐसा कैसे हो सकता है! तीज की थाली में मिठाई, सब्जी और दूसरी चीजों के साथ एक गरमागरम कचौरी मिल जाए तो खाने का मजा ही अलग हो जाता है। अगर आप भी इस बार तीज की थाली के लिए कुछ खास बनाने का सोच रही हैं, तो आलू की भरवां कचौरी ट्राई कर सकती हैं। बाहर से हल्की खस्ता और अंदर से मसालेदार आलू की भरावन वाली यह कचौरी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। तो चलिए जानते हैं आलू की कचौरी बनाने का आसान तरीका।आलू की कचौरी के लिए सामग्री गेहूं का आटा 2 बड़े चम्मच तेल थोड़ा नमक जरूरत के हिसाब से पानी 4 उबले हुए आलू 1 छोटा चम्मच जीरा आधा छोटा चम्मच सौंफ आधा छोटा चम्मच अजवाइन 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च आधा छोटा चम्मच गरम मसाला थोड़ा अमचूर पाउडर नमक स्वाद के अनुसार 1 ब...