सुल्तानपुर, सितम्बर 13 -- सुलतानपुर, संवाददाता। हरतालिका तीज की तैयारी को लेकर रविवार को शहर से लेकर ग्रामीणांचल के कस्बे की बाजारों में रौनक रही। सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को होने वाले निर्जला व्रत और पूजा के लिए साड़ी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर के साथ अन्य श्रृंगार सामग्री की खरीदारी की। मेहंदी लगाने के साथ ही ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की काफी भीड़ रही। घरों में भी तीज की पूजा को लेकर तैयारियां चलती रहीं। सोमवार को महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। दिनभर व्रत के बाद शाम को भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिरों में पूजा के साथ पारंपरिक गीत भी गूंजेंगे। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है。 यह भी पढ़ें- Bank Holiday: कल सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 14 सि...