बागेश्वर, मार्च 27 -- आकांक्षी ब्लॉक कपकोट के तीख गांव में चोरों ने हिमालयन रेनबो ट्राउट मछली पालन पर हाथ साफ कर दिया। मां आदिबद्री स्वायत्त सहकारी समिति द्वारा किए जा रहे मत्स्य पालन से करीब तीन कुंतल मछलियां चोरी हो गईं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना से समिति से जुड़ी महिलाओं के स्वरोजगार पर भी संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार मल्ला दानपुर क्षेत्र के पिंडर घाटी स्थित तीख गांव में समिति ने तालाब बनाकर ट्राउट मछली पालन शुरू किया था। बीते दिनों अज्ञात चोरों ने तालाब से बड़ी मात्रा में मछलियां चोरी कर लीं। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी है, जिनका पुलिस सत्यापन नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दिन में रेकी और रात में चोरी की घट...