अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मार्च के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। बीते चार दिनों से दोपहर के समय मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन अब गर्मी अपने तेवर दिखाने को तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 26 मार्च के बीच दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी का असर महसूस होगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और साफ आसमान के कारण धूप तेज हो रही है, जिससे दिन का पारा लगातार ऊपर चढ़ेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, जिससे सुबह और देर रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है। विभाग ने 29 और 30 मार्च को एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ आंधी और हल्की बारिश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.