भदोही, मार्च 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का मिजाज गर्म होता जा रहा है। गुरुवार की सुबह चंद समय के लिए बादल छाया तो किसान सहम उठे जबकि दोपहर में धूप इतना तेज हुआ कि अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। होली पर्व के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। शाम को भी घरों में पंखा चलने लगा है। मौसम विभाग की माने तो दोपहर में तीखी धूप से तापमान 33.6 डिग्री तक चढ़ गया। 11 किलोमीटर प्रति घंटा की तदर से पछुआ हवा चल रहा है। जबकि छह मार्च गुरुवार को धूप का तेवर और तल्ख होगा तापमान 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा। सिवान में गेहूं फसल में बालियां निकल चुकी हैं। तेज हवा से गेहंू फसल का रंग भी परिवर्तित होने लगा है। जबकि अगार बोए गए सरसों फसल की कटाई शुरू हो गई है। किसानों की माने तो मौसम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.