भदोही, मार्च 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में ठंड मानों मंद पड़ने लगा है। मार्च माह के तीसरे दिन ही तीखी धूप से तापमान 33.2 डग्रिी तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डग्रिी सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम में आ रहा बदलाव लोगों को बीमार कर दे रहा है। सेहत के प्रति थोड़ी सी लापरवाही लोगों को अस्पताल पहुंचा सकती है। दोपहर में धूप में दस से पंद्रह मिनट खड़ा होते ही लोग चकरा जा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.2 डग्रिी तो न्यूनतम 18 डग्रिी सेल्सियस दर्ज हुआ। 15 किमी प्रति घंटा की दर से पछुआ हवा चल रहा है। बदलते मौसम में सेहत के प्रति खास एहतियात बरतना जरूरी है। खानपान में थोड़ी सी लापरवाही हुई नहीं कि बीमार होना तय है। सुबह-शाम पड़ रही गुलाबी ठंड और दिन में तीखी धूप लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। धूप से आते ही तुरं...