भदोही, अप्रैल 12 -- ज्ञानपुर। कालीन नगरी में मौसम का दोहरा चरित्र बना हुआ है। सुबह ठंडी बयार चल रही है, तो दोपहर में तीखी धूप के बीच उमस अचानक बढ़ जा रहा है। सुबह दस बजे के बाद साइकिल सवारों की अचानक संख्या घट जा रही है। धूप में आधा घंटा खड़ा होते ही लोग चकरा जा रहे हैं। गर्मी और धूप से ठेला एवं रिक्शा चलाने वालों का कलेजा मुंह पर आ जा रहा है। दोपहर में वाहन स्टैंडों पर सवारी अचानक कम हो जा रही है। सुबह 11 बजते ही बाजारों से भीड़ गायब हो जा रही है। धूप से बचाव को महिलाएं चेहरा ढंकने के साथ छतरी ओढ़कर चल रही हैं। तापमान का चढ़ता पारा सेहत पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। रविवार को सुबह 10:30 बजे ही तापमान 35 पार पहुंच गया था। धूप और गर्मी खूब सितम ढा रही है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों में वृद्धि होती जा रही है। ...