गंगापार, मई 12 -- गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। अभी हाल में मौसम में आए बदलाव के बीच रात की गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि पिछले तीन चार दिनों से रात का न्यूनतम तापमान लगातार ऊपर आ रहा है। मौसम विभाग से जुड़े जानकारों की मानें तो अब दिन की गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। दिन में तीखी धूप के साथ गर्म हवाओं का असर भी बढ़ रहा है। अब यदि कोई नया सिस्टम नहीं बनता तो जल्द ही लोगों को लू से जूझना पड़ सकता है। पिछले चौबीस घंटे में देखें तो दिन का अधिकतम तापमान नीचे आ गया है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में येलो, पूरे बिहार में आंधी-पानी का अलर्ट; मौसम का हाल मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री तक पहुंच गया था। जो सोमवार को दिन में 39.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। इधर रविवार की मध्य रात्रि...