देवरिया, मई 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। सूरज की तपिश बढ़ने से रविवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।रही। अधिकतम तापमान 40 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि गर्मी का प्रकोप 45 डिग्री का एहसास करा रहा था। शाम को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को पारा और चढ़ने से गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी गयी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान के साथ गर्मी बढ़ने से आदमी से लेकर पशु, पक्षी तक बेहाल हो गये हैं। गर्मी से राहत को पंखा, कूलर और एसी सहारा बना है। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल भीषण गर्मी से दोपहर में ही मुहल्ले की गलियों, सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी के चलते ठंडे पेय पदार्थो की डिमांड बढ़ गयी है। पिछले सप्ताह तक बादलों और ठं...