गया, जून 14 -- मानसून की बारिश के लिए इंतजार करना होगा। अभी गर्मी सताएगी। शनिवार को भी मौसम का मिजाज तल्ख रहा। सुबह से दोपहर तक तीखी धूप व उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद बादल मंडराने के साथ तेज हवा चली व बूंदाबांदी हुई। गया जी शहर के अलावा बोधगया, मानपुर, वजीरगंज में बूंदाबांदी हुई। बाराचट्टी में बारिश हुई। बादल व बूंदाबांदी से उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली। रविवार को भी मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। प्री मानसून गतिविधि के आसार हैं। बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- झुलसा दिन, 29 सेंटीग्रेट में भभक उठी राततापमान वृद्धि 48 घंटे में पांच डिग्री बढ़कर अधिकतम 39.0 पर पहुंचा पारा आठ, नौ और 10 जून को भीषण गर्मी रही। अधिकतम तापमान 40 या 41 डिग्री से अधिक रहा। लेकिन, 11 जून को बादल छाने पर तापमान छह डिग...