हल्द्वानी, जून 15 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही निकली तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर जारी रही गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान रहे। तेज धूप से बचने के लिए लोग अपने चेहरे और हाथों को ढककर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में हवा में नमी की मात्रा घटकर मात्र 20 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे शुष्कता काफी बढ़ गई है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी होने की आशंका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आगामी 21 मई तक राज्य के पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बा...