सोनभद्र, जून 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को तीखी धूप और गर्म हवाओं के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कें और सार्वजनिक स्थान काफी हद तक सूने नजर आए। गर्मी का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और खुले में काम करने वाले लोगों पर देखने को मिला। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो रविवार को बढ़कर 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस प्रकार एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- मौसम के तेवर: 37 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान वहीं न्यूनतम तापमान शनिवार के 28.5 डिग्री सेल्सियस से घटकर रविवार को 27.4 डिग्री सेल्सियस रह गया, यानी इसमें 1.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। आ...