बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- जिले में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किए जाने के बावजूद गर्मी के तेवरों में कोई कमी नहीं आई। आसमान से बरस रही आग ने दिनभर लोगों को झुलसाया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया। सुबह से ही सूरज की किरणों ने रौद्र रूप धारण कर लिया था, जिससे दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मंगलवार को दिन की शुरुआत ही तेज धूप के साथ हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा धूप की तपिश और हवा में बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय स्थिति यह थी कि शरीर पसीने से तर-बतर होता रहा और पंखे-कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित रहे। यह भी पढ़ें- 40 डिग्री तापमान में झुलसा जनजीवन, राहत के संकेत मुख्य बाजारों और चौराहों पर सन्नाटा सा दिखा। लोग झुलसा देने वाली गर्मी के कारण घरों और दफ्तरों में ...