नई दिल्ली।, अक्टूबर 15 -- Ashutosh Ranka: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आशुतोष रांका और सौरभ दास इन दिनों 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है। उन्हें जंतर-मंतर पर शांति व्यवस्था भंग करने के कारण जेल भेज दिया गया था। दोनों ही नेताओं को तिहाड़ जेल की अलग-अलग कोठरियों में रखा गया है। उन्हें आम विचाराधीन कैदियों की तरह जमीन पर सोना होगा और ओढ़ने के लिए एक कंबल दिया गया है। द टेलीग्राफ ने अपनी एक रिपोर्ट में जेल के एक अधिकारी के हवाले से कहा, "नए आए कैदियों को अलग-अलग कोठरियों में रखा गया है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आम कैदियों के साथ किसी भी तरह के झगड़े, हमले या मिलीभगत को रोका जा सके। उन्हें उनकी कोठरी के अंदर अखबार और टीवी की सुविधा दी जाएगी।" यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके, रांका और सौरभ दास पर नई मुसीबत, अब SC/ST ...