नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद कुख्यात गैंगस्टर नवीन बाली और संदीप उर्फ ढिल्लू ने जमकर हंगामा किया। दोनों पर जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने, हमला करने की कोशिश करने व खुद को चोट पहुंचाने का आरोप है। घटना के बाद हाई सिक्योरिटी वार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल दोनों को अलग-अलग वार्ड में बंद कर दिया गया है। जेल सूत्रों ने बताया कि संदीप ढिल्लू परिवार के साथ ई-मुलाकात कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक आक्रामक हो गया और जेल कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाने लगा। उसने कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद उसने दरवाजे, दीवार और कूलर पर अपना सिर पटकना शुरू कर दिया। जेलकर्मियों ने तत्काल उसे काबू कर खुद को नुकसान पहुंचाने से रोका।...