तिहाड़ में कैदियों को सुविधा दिलाने का झांसा देकर ठग रहे रकम
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में बंद कैदियों और उनके परिजनों से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। कैदियों को जेल में विशेष सुविधा मुहैया करने का झांसा देकर ठगी की जा रही है। ऐसे कई मामले सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 28520414 जारी किया है। साथ ही कैदियों के परिजनों व अन्य लोगों से अपील की है कि जेल कर्मचारी बनकर अगर कोई रुपये की मांग करता है, तो तुंरत हेल्पलाइन नंबर पर उसकी शिकायत करें। जेल अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग खुद को जेल अधिकारी और कर्मचारी बताकर कैदियों के परिजनों से संपर्क कर रहे हैं। ये आरोपी कैदी को मोबाइल सुविधा, बेहतर बैरक, मुलाकात की व्यवस्था, जेल स्थानांतरण या अन्य विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.