बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- जिला पुलिस के लिए खुर्जा में हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी की गिरफ्तारी एक चुनौती बन गई है। जीतू समेत अन्य फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित हो चुका है। ऐसे में मेरठ जोन की एसटीएफ भी मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है। हत्याकांड में शामिल 11 आरोपियों में से अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ​गौरतलब है कि ​खुर्जा नगर क्षेत्र में एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान शनिवार रात तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। यह भी पढ़ें- तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी की तलाश में एसटीएफ भी जुटी तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जबकि एक आरोपी जांच में प्रकाश में आया। ...