गाजीपुर, फरवरी 1 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर में बीते 24 दिसंबर की रात हुए तिहरे हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर घटनास्थल पहुंची। उनकी निशानदेही पर तालाब से हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद किया। बता दें कि 24 दिसंबर की रात गहमर के खेलु राय पट्टी में बाबू राय पट्टी निवासी सौरभ सिंह, खेमनराय पट्टी निवासी विक्की सिंह एवं घोपाल राय पट्टी निवासी अंकित सिंह की एक दर्जन से ऊपर हमलावरों ने लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से हत्या कर उनको पास के ही एक तालाब में फेंक दिया था। इस हत्याकांड में विक्की सिंह के भाई विकास सिंह ने 14 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर भारी पुलिस बल के साथ हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.