प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नीबी कुकुरकटवा गांव में तिहरे हत्याकांड की जांच में चौंकाने वाले मामले सामने आए। पुलिस की मानें तो हत्यारोपी हिमांशु ने तीन दिन पहले ही हत्या की साजिश रची थी। शादी में रोड़ा बने श्यामलाल को रास्ते से हटाने की मंशा थी, लेकिन पकड़े जाने के डर से इंद्रावती और अमरावती की भी हत्या कर दी। फिलहाल हिमांशु के सोशल मीडिया अकाउंट और पूछताछ में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं。 यह भी पढ़ें- प्रयागराज ट्रिपल मर्डर: तीन बुजुर्गों की हत्या करने वाले का हाफ एनकाउंटर, लव अफेयर में वारदात को दिया अंजामहिमांशु का फेसबुक अकाउंट पुलिस के अनुसार, हिमांशु यादव का फेसबुक पर 'समाजवादी टाइगर हिमांशु यादव' के नाम से अकाउंट है। हिमांशु ने श्यामलाल की भतीजी के साथ फोटो शेयर किया था। इसमें दोनों शादी करने की म...