कन्नौज, जून 30 -- तालग्राम, संवाददाता। विकासखंड तालग्राम के ग्राम तिसौली में बच्चों और युवाओं को जल्द ही खेल मैदान की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। शासन के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने गांव में खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित कर दी है। चयनित भूमि की जल्द तारबंदी कराकर इसे खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही स्थायी खेल मैदान के लिए उपयुक्त भूमि के चयन की प्रक्रिया भी जारी है।

खेल मैदान की आवश्यकता ग्राम प्रधान मिथलेश कुमारी यादव ने बताया कि गांव में अब तक खेल मैदान न होने के कारण बच्चे और युवा मुख्य मार्ग तथा खाली स्थानों पर दौड़ और अन्य खेलों का अभ्यास करने को मजबूर थे। इससे हर समय सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता था। ग्रामीण लंबे समय से गांव में खेल मैदान बनाए जाने की मांग कर रहे थे। शासन के निर्देश के क्रम में क्षेत्रीय ...