लोहरदगा, अप्रैल 28 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा किस्को प्रखंड के तिसिया में शिव मण्डा पूजा समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय मण्डा पूजा का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मंदिर से भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को लाकर मण्डा पूजा स्थल पर स्थापित कर विधिवत पूजा की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा रात्रि भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। जिससे समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। 30 अप्रैल की रात से तिसिया में धार्मिक उल्लास के साथ नागपुरी गीतों की गूंज सुनाई देगी। इस दिन फुलकुंदी और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भक्तगण निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना करेंगे। धधकती आग पर चलकर अपनी भक्ति का अद्वितीय प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- कंडेर ग्राम का भव्य मंडा पूजा आज, एक मई को मेला और विशु झूलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम...